विधायक ने जीएमसीएच का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
पूर्णिया. पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओपीडी, रेजिस्ट्रेशन सेंटर,अल्ट्रासाउंड, पैथोलोजी जांच, पूछताछ केंद्र तथा दवाई काउंटर का सदर विधायक विजय खेमका ने औचक निरिक्षण किया. अस्पताल में मरीजों से विधायक मिले तथा चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली.विभिन्न विभागों में कार्यरत चिकित्सक, जीएनएम दीदी, कर्मचारीगण से विधायक मिलकर सबों को अपने अपने दायित्व का निर्वहन पारदर्शिता एवं सक्रियता से करने को कहा. विधायक ने कहा एनडीए की सरकार में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था है. सरकारी अस्पताल में सभी तरह की जांच एवं दवाईयां मुफ्त दी जाती है. विधायक ने कहा जीएमसीएच ओपीडी में डॉक्टरों द्वारा प्रतिदिन हजारों मरीज का उपचार होता है. पूर्णिया का जीएमसीएच आधुनिक उपकरणों से लैस है. शहर के छह स्थानों पर स्वास्थ्य उपकेन्द्र संचालित है तथा पंचायतों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चिकित्सा सेवा दे रहे हैं. विधायक ने कहा पूर्णिया विधान सभा अंतर्गत दर्जन भर उपस्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत हुए हैं तथा पूर्णिया में नया सदर अस्पताल निर्माण की स्वीकृति सरकार से ली जाएगी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल तथा सुपरीटेन्डेंट ने विधायक को जीएनएम एवं डॉक्टर्स की कमी से अवगत कराया. विधायक ने कहा अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को नये भवन में शिफ्ट होने पर और भी सुविधा प्राप्त होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










