मक्का व्यवसायी के बाइक की डिक्की से बदमाशों ने उड़ाये छह लाख

Updated at : 24 May 2024 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
मक्का व्यवसायी के बाइक की डिक्की से बदमाशों ने उड़ाये छह लाख

घटना शुक्रवार की दोपहर तीन बजे गुलाबबाग के गोंडा चौक के पास हुई

विज्ञापन

पूर्णिया. दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकासी कर घर पहुंचे मक्का व्यवसायी की डिक्की से छह लाख रुपये उड़ा लिये. यह घटना शुक्रवार की दोपहर तीन बजे गुलाबबाग के गोंडा चौक के पास हुई. घटना की सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस गोंडा चौक पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की है. पीड़ित व्यवसायी राजेश जायसवाल ने बताया कि वह सुनौली चौकी स्थित बैंक से छह लाख रुपये निकासी की और बाइक की डिक्की में रुपये रखकर गोंडा चौक के पास अपने घर पहुंचे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और उसकी बाइक की डिक्की तोड़कर सभी रुपये लेकर फरार हो गये. व्यवसायी ने बताया कि गोंडा चौक के पास वह रहकर मक्का का खरीद बिक्री का काम करता है. वह मूल रूप से नवगछिया का रहने वाला है. इधर, मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि घटना की सूचना के बाद बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाश मक्का व्यवसायी का बैंक से ही पीछा कर रहा था. इस घटना को अंजाम देने में कोई लाइनर भी हो सकता है. सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है. गौरतलब है कि इस घटना से एक दिन पूर्व बैंक से रुपये निकासी कर कप्तानपाड़ा पहुंचे एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये बदमाशों ने उड़ा लिये थे. फोटो. 24 पूर्णिया 21- घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन