सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुईं महापौर

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिताजी स्व चंद्र नारायण यादव की स्मृति में
पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिताजी स्व चंद्र नारायण यादव की स्मृति में रविवार को रंगभूमि मैदान में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव शामिल हुए. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने उनके के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. महापौर ने नगर निगम परिवार की ओर से स्व चंद्रनारायण यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. महापौर विभा कुमारी एवं जितेंद्र यादव ने मौके पर मौजूद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, राज्यसभा सांसद रंजित रंजन, उनकी मां शांति प्रिया, बेटी डॉ अनिता यादव, दामाद जितेंद्र यादव सहित सभी परिजनों को सांत्वना दिया. फोटो. 29 पूर्णिया 26 – प्रार्थना सभा में शामिल महापौर विभा कुमारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




