महापौर ने वार्ड नंबर 42 में किया हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वार्ड नंबर 42 में

विज्ञापन

पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 42 में रूईगोला बाईपास एवं वार्ड नंबर 10 में हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन स्विच ऑन करके किया. उद्घाटन के दौरान महापौर ने मौके पर उपस्थित लोगों के साथ वार्ड में विकास कार्यों को लेकर संवाद भी किया. इस मौके पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार हाइमास्ट लाइट लगाये जा रहे हैं. इसी क्रम में वार्ड नंबर 42 और 10 में भी हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया है. उन्होंने कहा कि इन वार्ड में कई योजनाएं प्रक्रियाधीन है. आगे भी जरूरत के अनुसार वार्ड में विकासपरक कार्य किए जाएंगे. श्रीमती कुमारी ने कहा कि वर्तमान में कई वार्डों में हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य जारी है. जिन वार्डों में लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है वहां पर हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन किया जा रहा है. महापौर ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से नगर निगम द्वारा लगातार विकासपरक काम किए जा रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से लगाए गए हाईमास्ट लाइट के देखरेख की अपील की. मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद उर्मिला देवी, किरण देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन भगत, राहुल यादव, मनोज साह, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू, प्रदीप चौधरी, दिलीप चौधरी, अवधेश चौधरी, मुरारी झा, मुकेश राय, शंकर चौधरी, प्रकाश चौधरी, पन्ना राम, रोहित चौधरी, मुकेश यादव, रमाशंकर यादव, सूरज कुमार चौधरी, सोनू यादव, अनंत यादव, सुनील यादव, उपेन्द्र यादव सहित कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन