डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी, विवाहिता की गला दबाकर की हत्या, पति फरार

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
– मधुबनी मेहता टोला की घटना, मृतका का छह माह है बच्चा – पति व ससुर के विरुद्ध अररिया निवासी पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी पूर्णिया. पूर्णिया शहर के मधुबनी मेहता टोला में बीती रात महिला की गला दबा हत्या कर पति मौके से फरार हो गया. यह आरोप मायके वालों ने ससुरालवालों पर लगाया है. मृतका कृतिका कुमारी (27) अररिया जिले के रानीगंज के कैरलता गांव के राज कुमार यादव की बेटी थी. मृतका के पिता के आवेदन पर आरोपी पति शैलेन्द्र कुमार एवं उसके ससुर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. मधुबनी थाना के थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि शव का राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट रूप से पता चलेगा. मृतका के पिता के आवेदन पर आरोपी पति शैलेन्द्र कुमार एवं उसके ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी पति शैलेन्द्र कुमार मूल रूप से अररिया जिले के भरगामा थाना अंतर्गत मौजहा का निवासी है. वह वर्तमान में मेहता टोला में अपना घर बना कर रह रहा है. मृतका के पिता राजकुमार यादव एवं चाचा जय कुमार यादव ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व कृतिका कुमारी की शादी शैलेन्द्र कुमार के साथ हुई. इस दौरान उसे एक बेटा हुआ, जो अभी 6 माह का है. शादी में उसने शैलेन्द्र के घर वालों को 12 लाख रुपये एवं अररिया जिले के रानीगंज में दो कट्ठा जमीन उपहार में दिये थे. इतने से दामाद का मन नहीं भरा और लगातार पैसे की मांग के अलावा रानीगंज में ही 6-7 कट्ठा और मांग रहा था. इसकी पूर्ति नहीं होने से उसका दामाद उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित करता रहता था. शुक्रवार को रात के करीब 12 बजे दामाद ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है. उन्होंने बताया कि यही सूचना उसने मधुबनी थाना की पुलिस को भी दी. जब दामाद के घर पहंंचे तो देखा कि उसकी बेटी फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी और कमरे के पंखे पर एक दुपट्टा बंधा हुआ था. बेटी के गले पर कई निशान देखे गये, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी बेटी की गला दबा कर हत्या की गयी और फांसी से लटक कर खुदकुशी का रूप दे दिया गया. सीसीटीवी में कृतिका को धक्का देकर गिराने का वीडियो कैद मृतका के पिता राजकुमार यादव एवं चाचा जय कुमार यादव ने बताया कि घर के अंदर एवं बाहर लगा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने से इतना देखा गया है कि कृतिका कुमारी को उसका पति धक्का देकर गिरा दिया है. दो दिन पहले भी हुआ था पति-पत्नी में झंझट आरोपी पति फोर्ड कंपनी चौक स्थित जेवीआर प्लाजा कॉम्प्लेक्स में मोबाइल दुकान चलाता है. दुकान में रहने वाला कर्मी राजीव कुमार ने बताया कि दो दिन पहले शैलेन्द्र कुमार का उसकी पत्नी से काफी झंझट हुआ था. मृतका के कुछ परिजनों ने बताया कि आरोपी पति का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इस वजह से उसकी पत्नी से अक्सर विवाद हो रहा था. आरोप यह भी है कि पति द्वारा पत्नी को उसके परिजनों से मोबाइल से बात करने नहीं दिया जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




