ePaper

एशिया रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में स्वयंसेवक की भूमिका में होंगे पूर्णिया के मनीष

Updated at : 03 Aug 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप में स्वयंसेवक की भूमिका में होंगे पूर्णिया के मनीष

एशिया रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन

पूर्णिया. आगामी 9 अगस्त से राजगीर में शुरू हो रहे एशिया रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप के आयोजन में पूर्णिया के मनीष कुमार मिंज का चयन एक स्वयंसेवक के रूप में हुआ है. यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें विभिन्न एशियाई देशों की टीमें भाग लेगी. इस दफा विभिन्न देशों की लगभग 16 टीमों के भाग लेने की संभावना है. बताते चलें कि खेल के आयोजन को सुचारू रूप से चलाने जैसे खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यवस्था, मैदान को तैयार करना और अन्य आवश्यक कार्यों में स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. पूर्णिया झीलटोला निवासी मनीष कुमार मिंज के लिए इस आयोजन में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करना एक अच्छा अवसर है. जिससे उन्हें खेल के आयोजन और रग्बी फुटबॉल के बारे में जानने का मौका मिलेगा. यह एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन है. पूर्णियां रग्बी फुटबॉल सचिव शुभम आनंद ने बताया कि बिहार रग्बी फुटबॉल सचिव पंकज कुमार ज्योति बिहार के विभिन्न जिलों के बच्चों को लगातार प्रमोट कर रहे हैं. उन्होंने उनके प्रति अपना आभार भी प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन