भवानीपुर में शराब बरामद, महिला तस्कर फरार

भवानीपुर थाना क्षेत्र
भवानीपुर. भवानीपुर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 में पुलिस ने छापेमारी कर 7 बोतल करीब 5.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि छापेमारी के दौरान कथित शराब विक्रेता मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 निवासी राधा देवी अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री कर रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान घर से सात बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, लेकिन कार्रवाई के दौरान राधा देवी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुदामा नगर निवासी विकास कुमार सिंह ने बिक्री के लिए शराब उपलब्ध करायी थी. पुलिस ने इस मामले में थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया है. फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










