2025 में 13 दिसंबर को अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 24 Nov 2025 8:35 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

विज्ञापन

पूर्णिया. आगामी 13 दिसंबर को इस साल की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पक्षकारों और पीड़ितों को ससमय नोटिस तामिला कराने एवं अन्य दिशा-निर्देश के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार सोमवार को अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना के थानाध्यक्ष के साथ आवश्यक बैठक की गयी. बैठक में सदर थाना से मो मजहरूल हक, के हाट से महेश कुमार रजक, सहायक खजांची से पुरुषोत्तम कुमार, मधुबनी से सूरज प्रसाद, मुफस्सिल से सुदीन राम, जलालगढ़ से दीपक कुमार, के नगर से उपेन्द्र कुमार, श्रीनगर से अमर कुमार, चम्पानगर से महादेव रविदास, बनमनखी से प्रेम रंजन, सरसी से संजीत कुमार, धमदाहा से सरोज कुमार, रूपौली से अखिलेश कुमार, टीकापट्टी से प्रियमत कुमार, मीरगंज से रौशन कुमार सिंह, बी कोठी से संजय कुमार, रघुवंशनगर से अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अकबरपुर से अनुज कुमार राज, बलिया से रामलाल भारती, डगरूआ से राजेश कुमार, बायसी से शिव कुमार पासवान, अमौर से अनंत राम, रौटा से कुमार कुणाल सौरव, अनगढ़ से श्विम कुमार एवं अभियोजन कार्यालय से पुनि देवेन्द्र कुमार उपस्थित हुए. बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु तैयार नोटिस जो सभी थाना को प्राप्त करा दिया गया है, उसे प्री-लोक अदालत बैठक की तिथि से पूर्व सभी नोटिस को तामिला करावें. तामिला प्रतिवेदन यथाशीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया के कार्यालय में प्राप्त कराने हेतु निर्देशित किया गया. शमनीय मामलों में पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर समझौता के लिए लोक अदालत में वाद निपटारा के लिए प्रेरित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन