अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित की तलाश

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 Aug 2025 6:45 PM

विज्ञापन

नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में जलालगढ़ पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है, जिसे मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जलालगढ़. नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में जलालगढ़ पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है, जिसे मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है. बताया गया कि किशोरी को चक पंचायत के भवेली पनखवा गांव निवासी मो साहिल ने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर लिया था. पीड़िता के पिता ने तीन अगस्त को जलालगढ़ थाना में आवेदन दिया. जलालगढ़ पुलिस थाना कांड संख्या 162/25 के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी. एक दिन पहले पुलिस ने अपहृता को बरामद कर लिया और उसे जलालगढ़ थाना लाये. अपहृता को पुलिस ने बुधवार को मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि थाना के पुअनि बंश भूषण कुमार की निगरानी में अपहृता की मेडिकल जांच बुधवार को करायी गयी है. और गुरुवार को 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा. वहीं मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन