खुश्कीबाग फ्लाइओवर पर फिर लगाये गये गार्डर, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

Updated:
विज्ञापन

फ्लाइओवर पर लगे लोहे के गार्डर के बीच से गुजरते छोटे वाहन वाले लोग

प्रशासन ने एक बार फिर फ्लाइओवर के दोनों ओर लोहे के गार्डर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इस बार गार्डर को नीचे सीमेंट की मजबूत ढलाई से स्थायी स्वरूप भी दिया गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट:

विक्रमशिला सेतु के बाद पूर्णिया का जर्जर खुश्कीबाग टू-लेन फ्लाइओवर भी अब सुरक्षा को लेकर चर्चा में है. प्रशासन ने एक बार फिर फ्लाइओवर के दोनों ओर लोहे के गार्डर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इस बार गार्डर को नीचे सीमेंट की मजबूत ढलाई से स्थायी स्वरूप भी दिया गया है.

इस कदम के बाद ट्रक, बस और अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे संभावित हादसों की आशंका को फिलहाल टाल दिया गया है.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मई 2025 के अंतिम सप्ताह में पथ निर्माण विभाग ने इस फ्लाइओवर के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी. इसके साथ लोहे के गार्डर भी लगाये गये थे, लेकिन रात के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गार्डर तोड़ दिए गए थे. इसके बाद विभाग ने कई बार गार्डर लगाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें हटा दिया गया.

हाल ही में भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और फिर से मजबूत गार्डर लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन