ePaper

क्रिकेट टूर्नामेंट में कटिहार ने पूर्णिया को 29 रनों से हराया

Updated at : 16 Mar 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में कटिहार ने  पूर्णिया को 29 रनों से हराया

विद्या विहार विद्यालय परिसर

विज्ञापन

पूर्णिया. विद्या विहार विद्यालय परिसर स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जोन का 9 वां मुकाबला पूर्णिया एवं कटिहार के बीच खेला गया. इसमें कटिहार ने पूर्णिया को 29 रनों से हराया. कटिहार टीम के कप्तान सूरज शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. कटिहार की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में खालिद के 65,अश्विनी के 39,मयंक के 30 अभिषेक के 37 रनों की बदौलत 285 रनों बनाते हुए पूर्णिया टीम को 286 रनों का लक्ष्य दिया.पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी में सकलेन ने 3 आमिर ने 2 एवं आकिब और भास्कर दुबे ने एक एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया टीम के ओपनर भास्कर दुबे ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाते हुए शानदार शतक लगाया. भास्कर ने 130 रनों की पारी खेली. भास्कर के बाद अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पाया और पूरी टीम 48.2 ओवर में 256 रनों पर सिमट गई. पूर्णिया की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान अभिषेक 28,और शक्लेन ने 26 रन बनाये , कटिहार की तरफ से गेंदबाजी में अश्विनी और खालिद ने तीन तीन जबकि आयुष ने 2 और हजरत अली ने 2 विकेट लिया.कटिहार के खालिद को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ दी मैच चुना गया. मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार सिंह पटना एवं अभय कुमार भागलपुर थे. स्कोरर सचिन भारती मनीष कुमार थे. वहीं पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन के सेक्रेट्री गौतम चौधरी, बी आर एल के कन्वेनर राजेश बैठा मैदान पर सक्रिय भूमिका में नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन