जनसुराज ने गठित की अनुमंडल व प्रखंड की कार्यवाहक समिति

Updated at : 03 Sep 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुराज ने गठित की अनुमंडल व प्रखंड की कार्यवाहक समिति

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. मार्केटिंग यार्ड में प्रखंडस्तरीय जन सुराज कार्यवाहक समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुमंडलीय स्तर पर विभिन्न पदों की घोषणा की गई. बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश उर्फ बंटी यादव, जिला संगठन महासचिव कुमार नरेंद्र, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर मौजूद थे. जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर ने कहा कि जनसुराज एक करोड़ लोगों के साथ 2 अक्टूबर को पार्टी की घोषणा करेगा.जनसुराज के दल बनाने के निर्णय और संविधान को मजबूत बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी. जनसुराज कार्यवाहक समिति की बैठक में बनमनखी अनुमंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि, अनुमंडल युवा अध्यक्ष प्रकाश कुमार, जिला कार्यालय प्रभारी अमरनाथ उपाध्याय, जिला सचिव राहुल झा की घोषणा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष जयचंद मंडल, संगठन महासचिव अजय कुमार चौहान, महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अनीता देवी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार यादव, युवा अध्यक्ष सागर मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, कार्यालय प्रभारी अनिल शर्मा बनाए गए. वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष की नौ लोगों को जिम्मेदारी दी गयी. प्रखंड मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश कुमार, प्रवक्ता अम्बस्त कुमार , प्रखंड अभियान संयोजक तनवीर अंसारी एवं प्रखंड अभियान समिति में चार सह- सदस्य बनाए गए. साथ ही पंचायत को मजबूती देने के लिए पंचायत अध्यक्ष बनाए गए. प्रखंड स्तर पर 201 सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है. फोटो परिचय :- 3 पूर्णिया 12- घोषणा करते पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन