बिहारी युवक की हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी ने निकाला मशाल जुलूस

पूर्णिया
पूर्णिया. देश की राजधानी दिल्ली में खगड़िया के युवक पांडव कुमार की निर्माण हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी जिला ईकाई द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया. डॉ कृष्णमोहन कुमार के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस गिरजा चौक से शुरू होकर आरएनसाव चौक पर खत्म हुआ. जिसमें जन सुराज नेता और सीमांचल के क्षेत्रीय प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, शाहनवाज आलम, मुस्तफा जमाल राजा, सुनीता सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, संतोष सिंह, रंजीत राय, अमन पासवान, अनु सिंह, शंभू मंडल, चुन्नी देवी सहित सैकड़ो जनसुराजियों ने भाग लिया. मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने पांडव के हत्यारे के लिए फांसी और मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की. पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ कृष्णमोहन कुमार ने कहा कि केवल बिहारी होने के नाम पर किसी की हत्या कर देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. यह बिहार की अस्मिता पर प्रहार है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होने कहा जन सुराज पार्टी बिहार एवं बिहारियों के आत्मसम्मान के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










