ePaper

पूर्णिया विवि में फुटबॉल से अंतर महाविद्यालय खेलकूद का आगाज, खोखो से होगा समापन

Updated at : 03 Jul 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया विवि में फुटबॉल से अंतर महाविद्यालय खेलकूद का आगाज, खोखो से होगा समापन

खोखो से होगा समापन

विज्ञापन

– 10 जुलाई से 22 जनवरी के बीच खेलकूद के लिए कैलेंडर जारी – 13 अंगीभूत कॉलेजों को जवाबदेही, पूर्णिया कॉलेज करेगा दो खेल की मेजबानी पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से अंतर महाविद्यालय खेलकूद कैलेंडर 2025-26 घोषित कर दिया गया है. 10 जुलाई से 22 जनवरी के बीच अंतर महाविद्यालय खेलकूद कराये जायेंगे. फुटबॉल से खेलकूद का आगाज तो खोखो से समापन होगा . विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फुटबॉल ( छात्र) अररिया कॉलेज में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक होगा. बैडमिंटन (छात्र व छात्रा) डीएस कॉलेज कटिहार में 23 जुलाई से 26 जुलाई, वॉलीबॉल (छात्र व छात्रा) जीएलएम कॉलेज बनमनखी में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक होगा. 21 अगस्त से 23 अगस्त तक योगा (छात्र व छात्रा) के लिए पूर्णिया महिला महाविद्यालय को मेजबानी सौंपी गयी है. टेबल टेनिस (छात्र व छात्रा) एमजेएम कॉलेज कटिहार में 2 सितंबर से 4 सितंबर, शतरंज (छात्र व छात्रा) आरडीएस कॉलेज सालमारी में 11 सितंबर से 13 सितंबर, कबड्डी (छात्र व छात्रा) फारबिसगंज कॉलेज में 24 सितंबर से 27 सितंबर , ताइक्वांडो (छात्र व छात्रा) अररिया कॉलेज में 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक होगा. हैंडबॉल( छात्र) का आयोजन केबी झा कॉलेज कटिहार में 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होगा. पूर्णिया कॉलेज को एथलेटिक्स (छात्र व छात्रा) 10 नवंबर से 14 नवंबर और हॉकी( छात्र व छात्रा ) का आयोजन 26 नवंबर से 29 नवंबर तक करने की जवाबदेही दी गयी है. क्रिकेट (छात्र ) एमएल आर्य कॉलेज में 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होगा. जबकि वर्ष 2026 के प्रारंभ में बास्केटबॉल (छात्र व छात्रा) का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच होगा. आरएल कॉलेज माधवनगर को 20 जनवरी से 22 जनवरी तक खो-खो (छात्र व छात्रा ) का आयोजन करते हुए वार्षिक खेलकूद के समापन को यादगार बनाने की जिम्मेवारी वहन करनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन