ePaper

समर्थकों को कितने समोसे खिलाये, कितनी चाय पिलाई, उम्मीदवारों को देना होगा हिसाब

Updated at : 15 Oct 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
समर्थकों को कितने समोसे खिलाये, कितनी चाय पिलाई, उम्मीदवारों को देना होगा हिसाब

उम्मीदवारों को देना होगा हिसाब

विज्ञापन

प्रत्याशियों के चुनावी खर्च पर चुनाव आयोग की पैनी नजर, आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

चुनाव के दौरान उपयोग में आनेवाली तकरीरबन 118 चीजों की जिला प्रशासन ने तय की गयी दर पूर्णिया. विधानसभ चुनाव में प्रत्याशी मनमानी खर्च नहीं कर सकेंगे. उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई-पाई का हिसाब देना होगा. नामांकन से लेकर प्रचार के दौरान अपने समर्थकों को एक चाय व एक समोसे के लिए पर खर्च होने वाले रुपयों का हिसाब देना होगा. दरअसल, इस बार विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों की फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने के लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. चुनाव के दौरान पानी की बोतल से लेकर चाय के प्रत्येक प्याली तक का हिसाब सभी उम्मीदवारों से लेने की तैयारी है. इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी को बकायदा बाजार की मौजूदा दर के हिसाब से रेट लिस्ट थमा दी गई है. चुनाव के दौरान प्रत्याशी और उसके कार्यकर्ता क्या खा रहे हैं और क्या पी रहे हैं, सबका हिसाब देना होगा. चुनावों के दौरान प्रत्याशी जिस चीजों पर अपना खर्च दिखाते हैं, उसमें 118 चीजों की फेहरिश्त चुनाव आयोग ने तय कीमत के साथ बना दी है.

खर्चों पर निगाह रखने के लिए टीम गठित

प्रत्याशियों के खर्चों पर निगाह रखने के लिए टीमें बनायी गयी हैं. चुनाव में प्रत्याशी को नया बैंक अकाउंट खुलवाना होगा.वहीं एक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च कर पायेंगे. जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है. नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी खर्च मीटर शुरू हो जाएगा. चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का एक एक रुपये का हिसाब आयोग को बताना होगा. प्रत्याशियों को छोटे से छोटे सामान की खरीद का हिसाब देना होगा.

इस हिसाब से करना होगा खर्च

अगर आपने एक कप चाय पी तो 10 रूपये और एक प्लेट नाश्ता खाया तो 70 रूपये चुनावी खर्च माना जाएगा. तय दर के अनुसार नेताजी शाकाहारी भोजन के लिए अधिकतम 120 रूपये और मासांहारी भोजन के लिए 180 रूपये तक खर्च कर सकते हैं. ब्रांडेड कंपनी के सीलबंद बोतल में पानी पीने के लिए अधिकतम 185 रूपये ( प्रति कार्टून) चुकाने पड़ेंगे. अगर आप बाथरूम में नया प्लास्टिक बाल्टी या मग का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी खर्च चुनाव में जुड़ जाएगा. यही नहीं चुनाव कार्यालय के लिए कागज, कलम, मार्कर, हाईलाइटर आदि पर आनेवाले खर्च पर भी चुनाव आयोग की पैनी नजर है.

तोसक, तकिया और चादर के खर्च पर भी नजर

उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित दर पर ही खर्च करने होंगे. वाटर प्रूफ मंच के लिए 25 रूपये और नन वाटर प्रूफ मंच के लिए 20 रूपये प्रति वर्ग फीट किराया चुकाना पड़ेगा. वाटर प्रुफ पंडाल के लिए 15 रूपये और नन वाटर प्रूफ पंडाल के लिए 10 रूपये प्रति वर्गफीट की दर से किराया चुकाना पड़ेगा. इसी तरह झंडा, पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स भी तय दर पर बनाना है. इसके आलावा कुर्सी, टेबुल और सोफा का भी किराया तय कर दिया गया है. दरी और त्रिपाल भी खर्च में शामिल है. यहां तक की तोसक, तकिया और चादर के खर्च पर भी आयोग नजर गड़ाये हुए है.

लग्जरी गाड़ियों के खर्च पर भी रहेगी नजर

चुनाव प्रचार में लग्जरी गाड़ी के इस्तेमाल पर भी आयोग की कड़ी नजर है. आयोग ने सभी एेसे उपयोग में आनेवाले लग्जरी गाड़ियों के भाड़े तय कर दिये हैं. अगर आप एसी इनोवा अथवा एसी सफारी से प्रचार कर रहे हैं तो आपके खर्च में रोजाना 2000 रूपये के दर से प्रतिदिन खर्च वहन करने पड़ेंगे. इसी तरह एसी जायलो और एसी स्कार्पियो पर प्रतिदिन 1700 रूपये, बोलोरो, सुमो और मार्शल एसी के लिए 1500 रूपये और नन एसी के लिए 1200 रूपये रोजाना के हिसाब से भाड़ा जोड़ा जाएगा. छोटी कार सामान्य पर 1000 रूपये रोजाना की दर से खर्च जोड़े जाएंगे. ऑटो रिक्शा पर 550, इ- रिक्शा पर 550 और मोटर सायकिल पर 250 रूपये प्रतिदिन की दर से भाड़ा तय किया गया है. चालक के लिए 700 रूपये रूपये प्रतिदिन की दर से चुकाना पड़ेगा.

12 रूपये में समोसा और 15 रूपये में रसगुल्ला

आयोग ने समोसा और रसगुल्ले के भी दाम तय किये हैं. एक समोसा का दाम 12 रूपये तो एक रसगुल्ला 15 रूपये का होगा. लिट्टी 10 रूपये आंका गया है. इसी तरह दही-चूड़ा और सत्तू के दाम भी तय किये गये हैं. एक खिल्ली पान की कीमत 10 रूपये है.

फूल की माला 10 और गुलदस्ता 200 रुपये का

छोटी माला 25 रुपये प्रति पीस, बड़ी माला 1000 रुपये प्रति पीस तय है. फूल गुलाब का हो तो 15 रूपये, गेंदा का 200 रूपये और रजनीगंधा का हो तो 300 रूपये प्रति कौरी आपके खर्च में जुट जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन