मजराही में आग लगने से चार परिवार के घर जले

Published at :10 May 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

ग्रामीणों एवं मौके पर पहुंचे दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घरों में रखे अनाज ,कपड़े, बर्तन ,जेवर, कागजात, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गये

विज्ञापन

अमौर. प्रखंड के मच्छट्टा पंचायत के मजराही गांव वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को सुबह पांच बजे आग लगने से चार परिवार के घर जलकर राख हो गये. इस घटना में लाखो का नुकसान हुआ. समाजसेवी मो तौफिक आलम, मो मनोवर आलम, उपेन साह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे मच्छट्टा पंचायत के वार्ड नंबर 12 मजरही गांव में मोजीब आलम के घर से आग की लपटें उठी.देखते ही देखते कुल चार परिवारों के घर जल कर राख हो गए . ग्रामीणों एवं मौके पर पहुंचे दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.घरों में रखे अनाज ,कपड़े, बर्तन ,जेवर, कागजात, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गये. पीड़ित परिवारों में मो मोजीब, समीम आलम, अंजर एवं मो आलम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन