महासत्संग में गुरुदेव का सानिध्य गौरव की बात : विभा कुमारी

Updated at : 07 Mar 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
महासत्संग में गुरुदेव का सानिध्य गौरव की बात : विभा कुमारी

श्री श्री रविशंकर जी महाराज का पदार्पण हो रहा है

विज्ञापन

पूर्णिया. आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी महाराज के सानिध्य में होने वाला महासत्संग की तैयारी पर बारीकी से नजर रख रहीं महापौर विभा कुमारी ने कहा है कि आज हम लोगों के लिए काफी सौभाग्य की बात है कि महर्षि मेंहीं जी महाराज और मां पूरण देवी के पावन धरती पूर्णिया में 21वीं सदी के महागुरू श्री श्री रविशंकर जी महाराज का पदार्पण हो रहा है. गुरुदेव के महासत्संग कार्यक्रम को लेकर हमलोग काफी उत्साहित हैं. महापौर ने शहरवासियों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि सभीलोग रंगभूमि मैदान में संध्या साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक चलने वाले गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज के महासत्संग में शामिल होकर उनके आशिर्वचनों को सुनें और अपने जीवन में आत्समसात करें. महापौर विभा कुमारी कार्यक्रम स्थल रंगभूमि मैदान में तैयारियों में जुटे कर्मियों से पल-पल की खबर ले रहे हैं. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव शहर में घूम-घूम कर लोगों को महासत्संग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल रंगभूमि मैदान सहित पूरे शहर में महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव के द्वारा बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं. इधर, कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पानी का छिड़काव एवं ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका हम लोग पूरा-पूरा ख्याल रखे हुए हैं. गुरुदेव के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल रंगभूमि मैदान सहित पूरे शहर की साफ-सफाई का कार्य विशेष रूप से की जा रही है.

—————

गुरुदेव के आगमन को ले शहरवासी उत्साहित : जितेन्द्र यादव

पूर्णिया. समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आगमन को लेकर शहरवासियों का उत्साह चरम पर है. कार्यक्रम में कोसी-सीमांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों के साथ हम लोग विगत एक माह से कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें शहरवासियों का भी पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है. महाराज जी के कार्यक्रम को लेकर विगत एक से शहर में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. हमलोगों ने कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए लोगों को महासत्संग के लिए आमंत्रित भी किया। लोगों का उत्साह एवं उमंग देखकर ऐसा लगता है कि कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे. श्री यादव ने कहा कि उनके महासत्संग के माध्यम से हम लोगों को आंतरिक शांति, खुशी कल्याण की अनुभूति होने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन