भारत स्काउट एंड गाईड का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Updated at : 08 Mar 2025 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
भारत स्काउट एंड गाईड का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Bharat Scouts and Guides convocation ceremony concluded

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के श्रीनगर जगैली मध्य विद्यालय में भारत स्काउट एंड गाइड का दीक्षांत समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ. इसमें 88 गाइड तो 53 स्कॉउट ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र झा ने भारत स्काउट एंड गाइड के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जो युवाओं के चरित्र निर्माण, नागरिकता और सेवा भाव को बढ़ावा देता है. इसकी स्थापना 7 नवंबर 1950 को हुई थी. यह संगठन लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए समान अवसर प्रदान करता है और उन्हें स्काउटिंग और गाइडिंग के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है. जिला संगठन आयुक्त दिवाकर कुमार ने इस दीक्षांत समारोह में कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से विकसित करने का प्रयास करता है. यह संगठन आपदा प्रबंधन, सामुदायिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से योगदान देता है. स्काउट मास्टर चंद्रशेखर आजाद, गाइड कैप्टन फातिमा बेगम, तथा विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका ओबैदुर रहमान, नेहा कुमारी, नर्मदा देवी, सत्यम शशि, कुमारी विनीता , अभिमन्यु कुमार आदि शिक्षक शिक्षिका इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन