ग्रीन पूर्णिया ने अस्पताल में लगवाया चापाकल

Updated at : 16 May 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

बनमनखी अनुमंडल अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की प्यास बुझाने के लिए ग्रीन पूर्णिया ने चापाकल लगवाया है

विज्ञापन

पूर्णिया. बनमनखी अनुमंडल अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की प्यास बुझाने के लिए ग्रीन पूर्णिया ने चापाकल लगवाया है. दरअसल, बनमनखी अनुमंडल अस्पताल में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी. लोगों को लगातार हो रही परेशानी को देखते हुए बनमनखी के कुछ स्थानीय लोगों ने ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक और भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार गुप्ता से संपर्क किया और उनके चापाकल लगाने का अनुरोध किया. इसपर डॉ गुप्ता ने बनमनखी अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को चापाकल की व्यवस्था लोगों के लिए उपलब्ध कराई. इस संबंध में डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बनमनखी के एक युवा गुड्डू चौधरी ने उनसे इस समस्या को लेकर फोन पर बात की और पूरी परेशानी से उन्हें अवगत कराया था. इधर, चापाकल लगने के बाद बनमनखी के लोगों ने डॉक्टर गुप्ता को धन्यवाद दिया है. डॉ गुप्ता ने बनमनखी के युवाओं को अपने इलाके में पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने युवाओं से पौधरोपण से इसकी शुरुआत करने की अपील की है. इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के स्वच्छता निरीक्षक अनिमेश, अस्पताल प्रबंधक अभिषेक आनंद, अस्प्ताल कर्मी रणधीर, एमएनएआई नवीन कुमार, दपक पासवान, ओम प्रकाश नीरज, कैलु पासवान, देवु शर्मा, हरिकिशोर पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन