संतमत सत्संग सनातन समागम का भव्य समापन
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Mar 2026 6:39 PM
बनमनखी
बनमनखी. बनमनखी मुख्यालय के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद गढ़ में नववर्ष पर दो दिवसीय संतमत सत्संग सनातन समागम के अंतिम पाली सत्संग में हजारों सत्संग प्रेमी शामिल हुए.दूसरे दिन की द्वितीय पाली में संतमत के भागलपुर कुप्पाघाट से स्वामी निर्मलानंद जी महाराज,सिकलीगढ़ धरहारा आश्रम से स्वामी अनमोल बाबा,जय कुमार बाबा,मोहन बाबा एवं रांची झारखंड से संतमत प्रमुख वीरेंद्र विमल जी का सानिध्य प्राप्त हुआ.स्वामी निर्मलानंद जी महाराज ने कहा कि आज का दिन कोई साधारण दिन नहीं है. आज ही के दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी.आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का लंका विजय के पश्चात अयोध्या में राज्याभिषेक किया गया था. आज ही के दिन महाराज विक्रमादित्य ने अत्याचारियों का नाश कर विक्रम संवत का आरंभ किया था.यह दिन हमारी गौरवशाली संस्कृति, राष्ट्र के पुनर्निर्माण और नूतन उत्साह का प्रतीक है.विहिप ट्रस्टी संयोजक शिव शंकर तिवारी ने कहा कि हमारा नववर्ष प्रकृति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है.यह वह समय है जब वसंत ऋतु अपने चरम पर होती है, चारों तरफ नई हरियाली, नए फूल और चहचहाते पक्षी होते हैं. हमारी संस्कृति में नववर्ष की शुरुआत नीम की कड़वाहट दुखों को त्यागकर गुड़ की मिठास सुखों को अपनाने से होती है.इस मौके पर विहिप के मौल सिंह,अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार,सुधीर यादव, नवीन कुमार, शशि शेखर कुमार, प्रदीप यादव, नगर कार्यवाह नीरज कुमार, नागर खंड कार्यवाह अमित कुमार , वकील तिवारी,कृष्ण नंद गुप्ता,धीरज झा, श्याम देव पासवान, कृष्णा कुमारी आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु स्वागत गान प्रसिद्ध भजन गायक दिनेश सर एवं उनके सहयोगी टीम ब्यूटी कुमारी, रिमझिम कुमारी, ने प्रस्तुत किया. चिकित्सा व्यवस्था अनुमंडलीय अस्पताल से संजय झा, रिंकू कुमारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










