खरहिया पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के बाद हुई ग्रामसभा

Updated at : 08 Mar 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
खरहिया पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के बाद हुई ग्रामसभा

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर प्रखंड के खरहिया पंचायत में संचालित योजनाओं के 05 दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण के बाद ग्रामसभा स्थानीय समाजसेवी मो शाहनवाज की अध्यक्षता में तथा पंचायत मुखिया शगोफा लवली एवं मुखिया प्रतिनिधि इनायत हुसेन की उपस्थित में की गयी. ग्राम सभा में जूरी टीम में शामिल टीम लीडर चमेली देवी, ज्यूरी सदस्यों संजय मेहता, असलम मंसूरी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, जीविका ज्यूरी मुन्नी बेगम, मेहनाज, जॉब कार्डधारी मो नूर सलाम उपस्थित थे . ग्रामसभा में ग्रामीण विकास विभाग की ज्यूरी टीम लीडर चमेली देवी ने बताया कि मनरेगा से जुड़ी कार्य योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का मुख्य रूप अंकेक्षण किया गया .सभी का डेटा तैयार कर मुख्यालय के सुपुर्द किया जायेगा. ग्रामसभा में सीधे जनता के साथ संवाद किया गया और जन समस्याओं का निदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन