बड़कोना से पांच किलो गांजा व 95 हजार नकद जब्त
धंधेबाज फरार, ऑटोचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धमदाहा. बीती रात्रि मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कोना गांव में मोहम्मद सज्जो के घर से पांच किलो गांजा व नकद रुपये पुलिस ने बरामद किया. उक्त मामले को लेकर सोमवार को धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी एवं मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने मीरगंज थाना में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बड़कोना गांव के मोहम्मद सज्जों के घर से 5 किलो गांजा की बरामदगी हुई है. पांच किलो गांजा के अलावा 95 हजार नकद व दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया है. मो सज्जो घर से फरार हो गया. वहीं छापामारी के दौरान ही गांजा सप्लाइ कर लौट रहे पूर्णिया खुश्कीबाग निवासी ऑटो चालक उत्तम गुप्ता को भी मौके पर पकड कर पूछताछ की गयी. इसके बाद ऑटो चालक ने बताया कि खुश्कीबाग निवासी चंदन चौधरी के यहां से गांजा लाकर मो. सज्जो को पहुंचाया था. टेम्पो चालक के पास से भी 31 हजार नकद बरामद हुआ है. धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया आरोपी सज्जो भागने में सफल रहा लेकिन बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










