रेलवे स्टेशन परिसर में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Mar 2026 6:59 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी रेलवे स्टेशन परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदम, प्राथमिक उपचार तथा अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग के बारे में जानकारी साझा की.साथ ही लोगों को सतर्क रहने और छोटी-छोटी सावधानियों के माध्यम से बड़ी घटनाओं को टालने का संदेश दिया गया.इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के सअप मंगल प्रसाद, प्रह्लाद कुमार, प्रशांत कुमार, प्रभात कुमार , मणिबंधक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन