प्रखंड के दो राजस्व ग्राम में फाॅर्मर रजिस्ट्री शिविर

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के दो राजस्व ग्राम भवानीपुर राजधाम व बसंतपुर चिंतामणी उसकावरी पंचायत में मंगलवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत सौरभ की अध्यक्षता में शिविर आयोजित की गयी.

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के दो राजस्व ग्राम भवानीपुर राजधाम व बसंतपुर चिंतामणी उसकावरी पंचायत में मंगलवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुशांत सौरभ की अध्यक्षता में शिविर आयोजित की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निर्देशक अभियंत्रण संजय कुमार थे. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीएओ राघव प्रसाद व नोडल कृषि समन्वयक नीतीश भारद्वाज ने किया. किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी लाभ के लिए फार्म रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा जिससे भविष्य में सभी योजनाओं के लाभ से आप लाभान्वित हो सकते हैं. फाॅर्मर रजिस्ट्री में किसानों को जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज आधार कार्ड, जमीन की रसीद की छायाप्रति व साथ में मोबाइल लाना अनिवार्य है. तभी आपकी फाॅर्मर रजिस्ट्री हो सकती है. भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के मात्र दो राजस्व गांव में इस योजना को शुरू किया गया. निकट भविष्य में अन्य सभी राजस्व गांव में इस योजना को शुरू किया जाएगा जिससे शतप्रतिशत किसानों को सरकारी लाभ मिल सके. फाॅर्मर रजिस्ट्री में किसानों के सभी जमीन दस्तावेज को संलग्न किया जायेगा. फिर इनरोलमेंट नंबर से किसान योजना का लाभ ले सकते हैं. फोटो 8पूर्णिया 33- शिविर में शामिल पदाधिकारी व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन