सेवानिवृत्ति पर एसआई को दी विदाई

Published at :02 Mar 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति पर एसआई को दी विदाई

मुफस्सिल थाना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एसआई इंद्रदेव यादव की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि इंद्रदेवजी काफी सरल स्वभाव के हैं. वे हमेशा अपने कार्य के प्रति संवेदनशील रहे हैं और हमलोगों को इनसे हमेशा सहयोग मिलता रहा है. सेवानिवृत्त के बाद भी हमलोगों से जुड़े रहने का आग्रह करते हैं. वहीं सेवानिवृत एसआई इंद्रदेव यादव ने कहा कि पुलिस की नौकरी में साफ सुथरी छवि के साथ सेवानिवृत्ति होना बहुत बड़ी बात है. आप लोगों का साथ हमेशा याद रहेगा.अपने 26 साल के कार्यकाल में मुझे हमेशा उच्च अधिकारियों का सहयोग मिला और बहुत कुछ सीखने को मिला. सेवानिवृत्ति के बाद भी हमेशा समाज से जुड़े रहेंगे और समाज के लिए काम करता रहूंगा .इस मौके पर समाजसेवी संजीव यादव , थाना के एसआई प्रिया कुमारी, एएसआई लाल जी बैठा, एएसआई महेंद्र यादव सहित थाना के सशस्त्र बल और अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन