राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में कुशल युवा प्रोग्राम में नामांकन जारी

Published at :25 Feb 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में कुशल युवा प्रोग्राम में नामांकन जारी

राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में कुशल युवा प्रोग्राम के तहत 60-60 छात्रों का दो बैच प्रारंभ हो चुका है एवं तीसरे बैच में नामांकन जारी है. कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि कुशल युवा प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल, कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा और सॉफ्ट स्किल की जानकारी दी जाती है. युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने के मकसद से बिहार सरकार ने कुशल युवा प्रोग्राम शुरू किया है. यह बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन का हिस्सा है. कुशल युवा प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर कुंदन कुमार सिंह की ओर से छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाती है. इस योजना में व्यवहार कौशल, संवाद कौशल हिन्दी/अंग्रेजी और कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान सिखाया जाता है. प्रशिक्षण के लिए ई-लर्निंग मोड का इस्तेमाल किया जाता है. प्रशिक्षु की प्रगति का अनुश्रवण वेब-पोर्टल के जरिए किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन