जदयू की बैठक में बूथ स्तर पर कमेटी बनाने पर जोर

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन मेहता ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक अपना कमेटी तैयार कर लेगी. युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन मेहता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ कमेटी को बनाने में अपनी पूरी दमखम अभी से ही लगा लें तथा प्रखंड के पंचायत और टोला- मोहल्ला में जाकर नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बतायें. श्री मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकासकार्य किसी से छुपा हुआ नहीं है. गांव-गांव में बिजली ,सड़क ,पानी की व्यवस्था की गयी है. अपराधी घटनाओं में कमी आयी है. स्कूल में मिड डे मिल की व्यवस्था की गयी है. अभी के समय में विश्वविद्यालय, कृषि कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज वगैरह अनेक तरह के तकनीकी काम किया गया है जिससे बिहार में शिक्षा में काफी सुधार हुआ है. बैठक में उपस्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ बौआ मेहता, सुशील कुमार विश्वास , चंदन मंडल , उपेंद्र मंडल, योगेंद्र मेहता , राधे राय, पारस कुमार मेहता , संदीप जायसवाल, अरविंद मंडल, रोहित महतो आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन