रबी महोत्सव में बेबी कॉर्न व स्वीट कॉर्न की खेती पर बल

बीकोठी
प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड ई किसान भवन के सभागार में शनिवार को रबी फसल महोत्सव का उद्घाटन जलालगढ़ के वरीय वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार,कृषि समन्वय अभय कुमार, डॉ.संतोष कुमार, बीटीएम अरविन्द कुमार,चन्द्र किशोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.वरीय वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार ने कहा कि रबी मौसम में प्रखंड में आवंटन के अनुसार गेहूं, दलहन, तेलहन प्रत्यक्षण के तौर पर अनुदानित दर पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. गेहूं की ससमय बुवाई एवं फसल प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया. किसानों को दलहन, तेलहन एवं मक्का की अंतर्वर्ती खेती पर प्रकाश डाला. उन्नत खेती के साथ साथ बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न को कम समय में ज्यादा मुनाफा देनेवाला बताते हुए किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया .कार्यक्रम में गौरीपुर पंचायत समिति सदस्य रमेश पासवान उर्फ उमेश पासवान,बासुदेवपुर पंचायत उपमुखिया राजेश कुमार उर्फ मनोज दास, कृषि समन्वयक अभय कुमार, चन्द्र किशोर, संतोष कुमार बीटीएम अरविन्द कुमार, खुशबू कुमारी तथा सभी किसान सलाहकार और दर्जनों किसानों भाग लिया. फोटो परिचय:- 16 पूर्णिया 13- दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते वैज्ञानिक.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




