ePaper

दावा करने में धनी, पर बांस-बल्लों पर लोग ले रहे बिजली कनेक्शन

Updated at : 23 Jun 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
दावा करने में धनी, पर बांस-बल्लों पर लोग ले रहे बिजली कनेक्शन

बिजली कंपनी विकास का दावा करने में भले ही धनी हो पर पूर्णिया में आज भी बांस के बल्लों पर बिजली के तार झूलते नजर आते हैं.

विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में बांस के खंभों पर लटक रहे बिजली के तार

वार्ड चार में कंपनी ने पोल लगा दिए, पर बिछाया नहीं कनेक्शन वायर

पूर्णिया. बिजली कंपनी विकास का दावा करने में भले ही धनी हो पर पूर्णिया में आज भी बांस के बल्लों पर बिजली के तार झूलते नजर आते हैं. शहर में कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां बांस-बल्ले के सहारे बिजली का कनेक्शन लोगों के घरों तक पहुंच रहा है. हालांकि ऐसा नहीं है कि बिजली पोल नहीं है. नए बिजली पोल रहने के बावजूद लोगों के घर तक बांस बल्ले के सहारे बिजली कनेक्शन है.

दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड चार के बिजली कंपनी की उदासीनता के कारण करीब एक साल से बिजली नए बिजली पोल पर तार नहीं लग सका है जिससे लोग कई परेशानियां झेल रहे हैं. लोग इसे विडंबना बताते हैं कि विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए पल्ला झाड़ रहे हैं. नतीजतन, वार्ड चार के कोशिकी नगर, डीएवी चौक, स्वीट स्पाइसी सहित अन्य मोहल्ले में करीब एक सौ नए बिजली पोल सिर्फ शोभा की वस्तु बने हुए है. कोशिकी नगर के लोगों के मुताबिक नए बिजली कनेक्शन लगने को करीब एक साल हो गया है लेकिन उन पर अब तक तार नहीं लगा है. समाजसेवी राजीव कुमार बबली ने बताया कि बिजली पोल पर तार नहीं लगने के कारण बांस बल्ले के जरिये घर तक बिजली कनेक्शन पहुंचा है. लोगों का कहना है कि अभी बरसात व आधी तूफान का समय है. बांस बल्ले पर कई जगह बिजली के तार लटका हुआ है. इससे कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है.

एक साल पहले लगा पोल, फिर भी बांस का सहारा

वार्ड चार की पार्षद कल्याणी राय ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा करीब एक साल से बिजली के नए पोल लगाए गए हैं, लेकिन अब तक उस पर तार नहीं लगा है. नए बिजली पोल पर तार नहीं लगने के कारण बांस बल्ले के सहारे लोगों के घरों तक बिजली कनेक्शन है. इससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. उन्होंने बताया कि बिजली कंपनी के सबंधित अधिकारी को कई दफा नए पोल पर तार लगाने के लिए बोला गया. पार्षद श्रीमती राय ने बताया कि बिजली कंपनी के संबंधित एसडीओ और जेई से जब उन्होंने खुद इसकी शिकायत की तो यह बताया गया कि यह सब कार्य मेरे अंदर में नहीं है. इस बीच बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता से यह आग्रह किया गया है कि नए बिजली पोल पर जल्द ही तार लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि लोगों की परेशानी रुक जाए. वार्ड पार्षद ने वार्ड चार के अंतर्गत बिजली पोल पर पेड़ की टहनी कांट छांट करने की भी मांग की है.

इस इलाके में छह महीने पहले बिजली पोल जरूर लगा है, लेकिन तार उपलब्ध नहीं रहने के कारण अब तक नहीं लगाया जा सका है. बिजली तार उपलब्ध होते ही सभी नए पोल पर तार लग जायेगा. संभावना है कि तकरीबन एक महीने में बिजली तार उपलब्ध हो जाएगा.

बलवीर कुमार बागीस, कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी), विद्युत आपूर्ति पूर्णिया B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन