न्यूनतम तापमान में गिरावट, अगले दो दिन और सर्द

Updated:
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में गिरावट, अगले दो दिन और सर्द

अगले दो दिन और सर्द

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में ठंड ने पूरी तरह से रफ़्तार पकड़ ली है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले दो दिनों में ठंड को लेकर मुश्किलें और बढ़ेंगी. एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं का जोर बढ़ने से कनकनी बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर सुबह और देर रात घना कोहरा छाने लगा है. ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान हैकि नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक ठंड में और अधिक तेजी आएगी. इस बीच पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में तापांतर में उतार-चढ़ाव के आसार बताए गये हैं वहीं दूसरी ओर कहा गया है कि अभी हल्के और मध्यम स्तर के कोहरा का सामना करना पड़ सकता है. इधर, गुरुवार को मौसम का अधिकतम तापमान 28.6 एवं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विज्ञानियों की मानें तो उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं के दबाव के कारण नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड में और तेजी आएगी. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिन में धूप रहने के कारण थोड़ी राहत जरुर रहेगी पर सुबह और शाम के समय ऐसा एहसास हो सकता मानो तापमान काफी कम हा गया हो. यह अहसास न्यूनतम तापमान में कमी के कारण हो सकता है. पूर्णिया के मौसम इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान भले ही स्थिर रह सकता है पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है. यह स्थिति लगातार दो दिनों तक रह सकती है. मौसम इंडेक्स की मानें तो शुक्रवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 28 रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 13 पर आ जाएगा. उधर, ठंड और कोहरे के कारण सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जबकि निजी और सरकारीअस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है. तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और हृदय संबंधी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.सामान्य सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. बच्चे और बुजुर्ग: छोटे बच्चों में निमोनिया, सर्दी और खांसी के मामले अधिक देखे जा रहे हैं जबकि पहले से बीमार, बुजुर्ग और हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. बदलते मौसम का प्रभाव खेती किसानी पर भी देखा जा रहा है. किसान मौसम के मिजाज को लेकर ‘वेट एण्ड वाच’ की स्थिति में देखे जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन