टोटो पलटने से चालक की स्थिति गंभीर, रेफर

भुरकुंडा दैयता पोखर के पास
भवानीपुर. भवानीपुर- बलिया-मंजोडा मुख्यमार्ग के भुरकुंडा दैयता पोखर के पास टोटो पलटने से टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार की देर संध्या की है. घायल टोटो चालक सह मालिक जवाहर कुमार बड़हरी पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड संख्या दो के निवासी त्रिवेणी साह का 45 वर्षीय पुत्र है. देर संध्या जवाहर अपने टोटो पर एक सवारी को लेकर घर की ओर जा रहा था. तेज गति होने के कारण भुरकुंडा स्थित दैयता पोखर के पास मोड़ होने के कारण संतुलन बिगड़ गया जिससे टोटो पलट गया और चालक टोटो के नीचे आ गये. जबकि उस पर बैठा सवारी दूर फेंका गया. घटना होते ही आसपास के लोग जमा हो गए और टोटो के नीचे से उसे निकाला गया. भवानीपुर थाना की डायल 112 टीम ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर लायी. जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा. एस के चौधरी ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया. फोटो. 22 पूर्णिया 10- घायल का इलाज करते डॉक्टर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




