टीएमबीयू में अधिवेशन में डाॅ सूरज ने दिया व्याख्यान

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में 8 एवं 9 फरवरी को आयोजित तीसरे बिहार सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के दो दिवसीय अधिवेशन में इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र, पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज कुमार व्याख्यान दिया.
पूर्णिया. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर में 8 एवं 9 फरवरी को आयोजित तीसरे बिहार सोशियोलॉजिकल सोसाइटी के दो दिवसीय अधिवेशन में इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र, पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज कुमार ने बिहार में महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन पर जीविका योजना का प्रभाव विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करते हुए व्याख्यान दिया. डॉ सूरज कुमार ने कहा कि जीविका योजना ने पूर्णिया जिले में महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय और बहुआयामी परिवर्तन उत्पन्न किया है. जीविका से जुड़ने के पश्चात महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा सार्वजनिक मंचों पर अपनी बात रखने का साहस विकसित हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










