दरवाजे की कुंडी तोड़ी पर नहीं मिला सामान

Published at :12 May 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

बंद घर के आधे दर्जन दरवाजे की कुंडी तोड़ने के बाद भी चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा

विज्ञापन

धमदाहा. बंद घर के आधे दर्जन दरवाजे की कुंडी तोड़ने के बाद भी चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा. दरअसल, गृहस्वामी दिल्ली में रहते हैं और घर में चोरी करने लायक कोई सामान ही नहीं था. जानकारी के अनुसार, धमदाहा थानाक्षेत्र के धमदाहा नगर पंचायत वार्ड नम्बर 17 निवासी गृहस्वामी जितेन्द्रनाथ ठाकुर के बंद घर में शनिवार की देर रात्रि चोरों ने प्रवेश किया. चोरों ने आधे दर्जन से अधिक दरवाजे की कुंडी तोड़कर खाली पड़े घर को खंगाला. गृहस्वामी के भाई सत्येंद्र नाथ ठाकुर,बंकिम चन्द्र ठाकुर, अर्क नाथ ठाकुर, शंकर नाथ ठाकुर, दीनानाथ झा आदि ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि बंद पड़े घर से किसी चीज के टूटने की आवाज आयी परन्तु रात्रि होने के कारण अनसुना कर दिया गया. सुबह जब मुख्य द्वार का ताला खोलकर देखा तो मुख्य द्वार के अंदर वाली कुंडी टूटी थी. जब घर की पड़ताल की गई तो आधे दर्जन से अधिक दरवाजे की कुंडी को तोड़ा गया. चोर ने समूचे घर को खंगाला. हालांकि गृहस्वामी दिल्ली में है. उन्होंने चोरी होने वाले किसी वैसे समान का जिक्र नहीं किया .उन्होंने कहा कि चोरी के लायक घर मे कुछ नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन