स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने बताये स्वस्थ रहने के गुर

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने बताये स्वस्थ रहने के गुर

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. स्थानीय एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में डॉ शमीम फारूकी तथा डॉ नेहा नाज ने सभी के स्वास्थ्य एवं दांतों का परीक्षण किया. विद्यालय द्वारा यह आयोजन शिक्षक अभिभावक बैठक के मौके पर रखा गया था जिस वजह से इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ स्कूली बच्चों, अभिभावकों एवं विद्यालय के सभी कर्मियों ने भी उठाया. डॉ शमीम फारूकी ने जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की वहीं डॉ नेहा नाज ने बच्चों का दंत परीक्षण किया. दोनों ही चिकित्सकों ने जांचोपरांत सभी को उपयुक्त सलाह भी दिए. इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन में एक निजी कंपनी के क्षेत्रीय एवं व्यावसायिक प्रबंधक अनिल पंडित एवं बीआर महतो की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही. विद्यालय प्राचार्य ने आयोजित शिविर में दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जायेंगे. सभी अभिभावकों ने भी उक्त स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा प्राचार्य का धन्यवाद व्यक्त किया. फोटो. 3 पूर्णिया 12- स्वास्थ्य जांच करते डॉक्टर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन