बैंकों की धीमी प्रगति पर डीएम गंभीर, बोले- अगले 15 दिनों में करें सुधार

Updated at : 01 Oct 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

जिला स्तरीय परमर्शदात्री समिति की बैठक में की गयी योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

जिला स्तरीय परमर्शदात्री समिति की बैठक में की गयी योजनाओं की समीक्षापूर्णिया. सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने सभी बैंकों को आगामी 15 दिनों में इन योजनाओं से संबंधित आवेदन की स्वीकृति/ ऋण वितरण में वांछित सुधार लाने का निर्देश दिया है ताकि जिले के रैकिंग में सुधार आये. जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों और बैंकरों को आपस में समन्वय बनाकर जिले के विकास में अहम भूमिका निभाने का आग्रह किया. डीएम कुंदन कुमार जिला स्तरीय परमर्शदात्री समिति/ जिला स्तरीय सुरक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने जिला के विकास के लिए सभी को टीम की भावना से काम करने का भी अनुरोध किया. बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक विजय खेमका ने की. बैठक में उपविकास आयुक्त चंद्रिमा अत्रि, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) डेज़ी रानी, संदीप कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक, पटना, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड मनोज कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक बासुदेव उरांव, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया संजीव कुमार, निदेशक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पूर्णिया, ग्लोरियश प्रकाश मिंज, वित्तीय साक्षरता सलाहकार अजय कान्त झा, मुख्य प्रबन्धक (सेवा निवृत्त), समस्त बैंको के प्रतिनिधि एवं बिहार सरकार के अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे. अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

बीमा योजना में लक्ष्य पूरा होने पर संतोष जताया

बैठक में अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मे जिला का लक्ष्य 100% से अधिक प्राप्त कर लेने पर संतोष व्यक्त किया गया. वहीं प्रधानमंत्री जन-धन योजना एवं आधार लिंकिंग में सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे शत-प्रतिशत लक्ष्य को दिसम्बर 2024 तक प्राप्त करना सुनिश्चित करें. डीएम ने कहा कि सभी बैंक अपने क्षेत्र के सभी योग्य उद्यमियों को प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा ऋण, स्टैंड अप इंडिया एवं योग्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ें. वित्तीय समावेशन से सशक्तिकरण विषय पर भी विशेष चर्चा की गयी. सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों में वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कैंप वित्तीय साक्षरता केंद्र, पूर्णिया के माध्यम से सुनिश्चित करें, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लायें.

जमा साख अनुपात में पूर्णिया अव्वल

बैठक में सर्वप्रथम आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड के सूचकांक पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसके बाद जून 2024 त्रैमासांत की जमा साख अनुपात, वार्षिक साख योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, कृषि ऋण एवं अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिले का जमा साख अनुपात जून’2024 त्रैमासांत तक 92.77% रहा, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है. इस उपलब्धि के लिए सभी बैंकों के कार्य की सराहना की गयी. वार्षिक साख योजना की उपलब्धि जून’2024 त्रैमासांत तक 24 % रही.

फोटो- 1 पूर्णिया 8- बैठक में शामिल विधायक, डीएम एवं अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन