डीएम ने संवाद कर सुनीं लोगों की समस्या

सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम
पूर्णिया. सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्यायें सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये व्यक्तियों द्वारा कुल-34 आवेदन सामने आये.जिलाधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आये लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाये.ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




