PURNIA निगरानी के हत्थे चढ़े तत्कालीन ईओ की चर्चा चारों ओर

Updated:
विज्ञापन
PURNIA निगरानी के हत्थे चढ़े तत्कालीन ईओ की चर्चा चारों ओर

तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को जमुई में निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अमौर में कार्यालय खुलते ही उसी की चर्चा छा गई.

विज्ञापन

अमौर(पूर्णिया) से सुनील कुमार की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया जिले के अमौर नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को जमुई में निगरानी विभाग द्वारा गिरफ्तार करने के बाद अमौर में कार्यालय खुलते ही उसी की चर्चा छा गई. कर्मी आपस में इस बात को लेकर चर्चा करते रहे. वही इसके साथ ही नगर पंचायत के लोगों मैं भी तरह – तरह की चर्चा रही. लोगों का मानना था कि निगरानी की ओर से अमौर में भी जांच की जा सकती है.इसके पीछे की वजह पहली पोस्टिंग कार्यपालक के रूप में अमौर में ही होनी बतायी जा रही है. जून 2024 में अमौर आए थे.लेकिन लगभग एक साल में ही वो सितंबर 2025 में इनका तबादला जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत में हो गया था.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन