ePaper

डिप्टी मेयर ने किसान मोर्चा के नव मनोनीत अध्यक्ष को दी बधाई

Updated at : 22 Jul 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
डिप्टी मेयर ने किसान मोर्चा के नव मनोनीत अध्यक्ष को दी बधाई

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा पिछले दिनों पार्टी संगठन का विस्तार किया गया. इसके तहत जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में यादवेन्द्र कुमार पिंटू को मनोनीत किया गया. यादवेन्द्र कुमार पिंटू के मनोयन के बाद नगर निगम उप महापौर सह प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पल्लवी गुप्ता ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यादवेन्द्र कुमार पिंटू जमीन से जुड़े हुए, लगनशील और पुराने कार्यकर्ता हैं. इसके साथ साथ हर कार्यकर्ता के साथ इनके मधुर संबंध है. उन्होंने यह भी कहा कि यादवेन्द्र कुमार पिंटू के पास पार्टी कार्यों का वर्षों का अनुभव भी है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिला किसान मोर्चा कमेटी मजबूती के साथ काम करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन