उपभोक्ता से बिजली बिल वसूली के लिए विभाग सख्त

Updated:
विज्ञापन

बिजली

विज्ञापन

पूर्णिया. अंधेरे से बचना चाहते हैं तो जल्दी बिजली बिल चुकता कर दीजिए वरना आपके घरों की रोशनी गायब होने वाली है. राजस्व वसूली को बिजली कंपनी द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल नहीं चुकता करने वाले उपभोक्ताओं के घरों की रोशनी बंद करने की प्रक्रिया लगातार जारी है. पूर्णिया प्रमंडल के बिजली आपूर्ति अधीक्षक चन्द्रशेखर कुमार ने बताया कि खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल चुकता करने में काफी लापरवाही बरती जा रही है जिससे कंपनी को काफी नुकसान उठानी पड़ रही है. उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर विभाग काफी सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. यदि बिजली बिल समय रहते नहीं जमा करते हैं तो वैसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटी जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारी से लेकर कनीय पदाधिकारी सतत प्रयास में लगे हुए हैं. श्री कुमार ने बताया कि अभियान में बिजली चोरी कर रहे लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और चिह्नित होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि पूर्णिया एवं कटिहार विभिन्न सर्किल के अनुमंडल पदाधिकारी को राजस्व वसूली को लेकर कड़े निर्देश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन