वाहन के टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, अन्य घायल

Published at :25 Feb 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, अन्य घायल

अन्य घायल

विज्ञापन

कसबा. स्टेट हाइवे 60 के महावीर चौक के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात चारपहिया वाहन से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों एवं पूर्व प्रमुख मो इरफान आलम एवं मो आमिर के द्वारा घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा भेजा गया. जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. मृतक बाइक सवार युवक की पहचान कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 के सुग्रीव मंडल के 35 वर्षीय पुत्र उदय कुमार मंडल के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या 6 के ही दिलीप मंडल के रूप में हुई है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक कसबा से पूर्णिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच एसएच 60 के महावीर चौक के पुल के समीप अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार उदय कुमार मंडल की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि बाइक पर सवार दिलीप कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कसबा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन