चोरी के 11 मोबाइल के साथ आधा दर्जन अपराधी चढ़े हत्थे

मरंगा क्षेत्र
पूर्णिया. बीते कुछ दिनों से मरंगा क्षेत्र एवं पूर्णिया शहरी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मोबाइल छिनतई की घटना को देखते हुए 06 मार्च को पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इसी क्रम में मरंगा थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में भागने पर नेवालाल चौक की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति मोहित कुमार, उम्र19 वर्ष, साकिन ब्रह्मज्ञानी, भवानीपुर, पूर्णिया, शिवम कुमार उम्र-18 वर्ष सा. बैसा मरैया, थाना मरईया, जिला खगड़िया, रोहित कुमार, उम्र19 वर्ष, सा. सुभाषनगर, पूर्णिया, और रोहित कुमार, उम्र19 वर्ष, सा. मुर्गी फार्म, मरंगा, पूर्णिया को पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में उनलोगों ने खुलासा किया कि हमलोगों के पास छिनतइ का मोबाइल है जिस कारण वाहन चेकिंग होता देख भागने का प्रयास किये. तलाशी मेंशिवम कुमार के पास से छिनतई के दो मोबाइल, मोहित कुमार के पास से छिनतई का एक मोबाइल, रोहित कुमार के पास से छिनतई का एक मोबाइल, रोहित कुमार के पास से छिनतई का एक मोबाइल बरामद किया गया. अभियुक्तों की निशानदेही पर पॉलिटेक्निक चौक के पास से पियूष कुमार गुप्ता, उम्र19 वर्ष, सा. महबूब खां टोला, पूर्णिया एवं देव कुमार चौधरी उर्फ देवा, उम्र19 वर्ष सा. गेड़ाबाड़ी बाजार, कोढा, कटिहार को सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. पियूष के पास से छिनतई के तीन मोबाइल एवं देव कुमार चौधरी के पास से छिनतई के तीन मोबाइल बरामद किया गया. छापामारी दल में .मरंगा थाना के अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत, पुअनि सह-प्रभारी, उत्तम कुमार, बियाडा ओपी, परि. पुअनि राम कुमार, मरंगा थाना, सअनि रजनीश कुमार, मरंगा थाना, पीटीसी अभिषेक कुमार, मरंगा थाना, सिपाही रविरंजन कुमार, मरंगा थाना, सिपाही गौरव कुमार, मरंगा थाना, डीआइयू टीम पूर्णिया शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




