बिहार में एक और पति मारा गया, लव अफेयर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर काट डाला
Published by : Ashish Jha Updated At : 20 Jul 2025 7:32 AM
Crime News: हाल के दिनों में देश में अपराध का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. इसमें पत्नियां अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करबा रही हैं. बिहार में भी पिछले छह माह में ऐसी कई घटनाएं सामने आयी है. ताजा मामला पूर्णिया का है. यहां प्रेम प्रसंग में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
Crime News: पूर्णिया. बिहार में पति की हत्या करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. बिहार के पूर्णिया जिले के मीरगंज में पति की हत्या के आरोप में एक पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. लिबरी नदी के किनारे पिछली रात एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक ईमली टोला गांव निवासी रज्जाक का पैंतीस वर्षीय पुत्र मोजीम था. मोजीम के भाई आशिक ने इसे प्रेम प्रसंग और पैसे के लेन-देन की साजिश का नतीजा बताया. मोजीम दिल्ली में मजदूरी काम करता था. मुहर्रम में घर आया था. पुलिस ने मोजीम की पत्नी रवीना खातून को गिरफ्तार कर लिया है.
खेत में मिले खून के धब्बे, पुलिस बुलाई गयी
मोजीम के भाई ने थाने में आवेदन देकर कहा कि शाम करीब 6 बजे मोजीम अपने दोस्त मदरुल की मोटरसाइकिल से आधार कार्ड लेकर घर से निकला था. मदरुल ने फोन कर उसे पैन कार्ड बनवाने के बहाने बुलाया था, लेकिन सुबह तक जब मोजीम घर नहीं लौटा तो परिवार चिंतित हो गया. मोजीम की पत्नी रवीना खातून ने पूछने पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया. सुबह लिबरी पुल के पास धान खेत में काम कर रहे मजदूरों ने खून के धब्बे देखकर खेत मालिक को इसकी जानकारी दी. इसके बाद घटना की सूचना मीरगंज पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी और थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है.
पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से जांच की और नदी किनारे धान खेत से सटे गड्ढे से मोजीम का शव बरामद किया. मोजीम की धारदार हथियार से हत्या की गई थी. मोजीम के भाई ने बताया कि मोजीम ने कुछ दिन पहले जमीन खरीदने के लिए मदरुल को एक लाख रुपए दिया था. मदरुल और रवीना खातून के बीच प्रेम संबंध भी थे. इस कारण घर में पहले भी विवाद हुआ था. थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी रवीना खातून को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच चल रही है.
Also Read: Bihar Election: राहुल गांधी अगस्त में आ रहे बिहार, नक्लसलग्रस्त इलाके में बितायेंगे रात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










