पीजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को चार से नौ नवंबर तक काउंसलिंग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 01 Nov 2025 7:09 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी. 4 नवंबर से 9 नवंबर के बीच विवि के पीजी विभागों और पीजी कॉलेजों में काउंसलिंग होगी जहां वेरिफिकेशन और एडमिशन लिया जायेगा. होम साइंस, सोशियोलॉजी, जियोग्राफी व मैथिली की काउंसलिंग 4 व 5 नवंबर, फिलोसोफी व संस्कृत 5 नवंबर, इंग्लिश व हिंदी 5 नवंबर व 6 नवंबर, कॉमर्स 6 नवंबर व 8 नवंबर, बॉटनी, कैमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, जूलॉजीव उर्दू 6 नवंबर व 7 नवंबर, इकोनोमिक्स, हिस्ट्री , साइकोलॉजी व पॉलिटिकल साइंस 8 नवंबर व 9 नवंबर निर्धारित है. इधर, नामांकन कार्य को लेकर डीएसडब्लू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन