स्वर्ण व्यवसायी लेखराम वर्मा के निधन पर शोक

लक्खी ज्वेलर्स के मालिक लेख राम वर्मा
पूर्णिया. शहर के भट्ठा बाजार स्थित मां लक्खी ज्वेलर्स के मालिक लेख राम वर्मा का तड़के हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया. उनके निधन पर भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसायी जिला अध्यक्ष सह कैट के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने दु:ख व्यक्त किया है. श्री साह ने कहा लेख राम वर्मा पूर्णिया के एक प्रतिष्ठित और मृदु भाषी मिलनसार व्यवसायी थे. उनके निधन से हमें काफी दु:ख पहुंचा है. पूर्णिया जिला स्वर्ण व्यवसायी महासंघ उनके निधन से मर्माहत है. भगवान उन्हें अपने चरणों में समाहित करें. स्वर्गीय लेख राम वर्मा जी अपने पीछे दो पुत्र राजू वर्मा, सोनू वर्मा एवं दो पुत्री छोड़ गये. श्री साह ने कहा भगवान उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे. फोटो-6 पूर्णिया 13- लेखराम वर्मा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




