किसानों के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा चलायेगा मुहिम
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 6:51 PM
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बनभाग में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया. बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई. सभी मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे प्रशिक्षण वर्ग में बढ़-चढ़कर भाग लें और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभायें. किसानों की वर्तमान स्थिति, उनकी चुनौतियों और समस्याओं पर गहन चर्चा करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मांगों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. इनमें किसानों को कृषि ऋण सरल एवं सुलभ प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराया जाने,खाद एवं बीज उचित मूल्य पर और समय पर उपलब्ध कराये जाने,किसानों की सभी फसलों की प्रखंड स्तर पर सरकारी खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पूर्णिया जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना करने,किसानों के लिए निर्बाध एवं सस्ती बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि शामिल हैं. इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा. बैठक में अमरदीप कंवर, राजीव कुमार महतो, रेखा देवी, विजय कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, अभिनंदन साह, आनु प्रताप रैना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसान मोर्चा आगामी दिनों में इन मुद्दों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा तथा संबंधित अधिकारियों और सरकार तक किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से पहुंचायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










