बसपा ने दिवस विशेष पर महिलाओं को किया सम्मानित

विश्व महिला दिवस
पूर्णिया. विश्व महिला दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पूर्णिया में महिलाओं के सम्मान में ‘बहन जी मैदान में’ कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने इसकी अध्यक्षता की. बसपा नेता अनीता देवी, पूर्व पार्षद पवन रेखा कुमारी एवं साध्वी चंपा देवी अगुवाई कर रहीथी. बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने बुके देकर महिलाओं को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है. महिलाओं के हक और अधिकार आज भी उन्हें नहीं मिल रहा है. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा ,उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद सुश्री बहन कुमारी मायावती जी भी काफी चिंतित हैं. महिलाओं के हक और अधिकार के लिए बहुजन समाज पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता सजग और जागरूक है. इस कार्यक्रम को सृष्टि भारती , साध्वी चंपा देवी, अनीता देवी एवं पवन रेखा कुमारी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर महिलाओं ने संकल्प लिया और कहा कि हम अपने हक और अधिकार के लिए सजग रहेंगे. अपने बच्चों को निश्चित रूप से स्कूल भेजेंगे. खास कर बच्ची को उन्हें मजबूत करेंगे उसे अपने पैरों पर खड़ा करेंगे ताकि उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करें. इस अवसर पर किरण देवी, शोभा देवी, शर्मिला देवी, नेहा कुमारी, किरण कुमारी, नीलम कुमारी, सविता देवी ,आशा देवी ,कलावती देवी ,अंजली कुमारी, रिंकू देवी, सीता देवी ,कविता कुमारी, रेणु देवी, खुशबू कुमारी, गौरी कुमारी, रेणु देवी, सपना कुमारी, लक्ष्मी देवी, सविता देवी, रीता देवी, पार्वती देवी सुनीता देवी, सोनी देवी, हबिया देवी, समावती देवी, ललिता देवी ,गुड़िया देवी, सविता देवी, मीरा देवी, पुतुल देवी ,कंचन देवी, कुसुम देवी, साध्वी चंपा देवी, सविता देवी, प्रकृति, आकृति एवं सृष्टि भारती आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




