ePaper

घबरायें नहीं, आज शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक पूरा शहर रहेगा ब्लैकआउट

Updated at : 06 May 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
घबरायें नहीं, आज शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक पूरा शहर रहेगा ब्लैकआउट

सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल आज

विज्ञापन

आपात स्थिति से निबटने को लेकर सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल आज

डीएम-एसपी ने आम नागरिकों से की तय समय पर बत्ती बुझाने की अपील

पूर्णिया. राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बुधवार को पूर्णिया में मॉक ड्रील की जायेगी. इसके तहत बुधवार की शाम ठीक सात बजे पूरे शहर की बिजली दस मिनट के लिए बंद कर दी जायेगी. इससे पहले सभी चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर एकसाथ सायरन बजेगी. इसके बाद शहरी क्षेत्र के सभी घरों, कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों की बत्तियां बंद रखी जायेंगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. यह जानकारी पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इस मौके पर एसपी कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद थे. डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सभी का सहयोग जरूरी है. यह अभ्यास न केवल आपातकालीन सेवाओं और शहर प्रशासन की तत्परता का परीक्षण करता है, बल्कि लोगों में इस बात के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है कि ऐसी गंभीर परिस्थितियों में कैसे काम करना है.

सायरन बजने के बाद बुझ जायेगी बत्ती

डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को शहरी क्षेत्र में सायरन बजते ही 10 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा. यह ब्लैकआउट शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक रहेगा. समय शुरू होते ही शहरी क्षेत्र में सायरन बजते ही आम लोग अपने-अपने घरों के लाइट बुझा देंगे. उन्होंने बताया कि ब्लैकआउट की अवधि में जिन घरों में इनवर्टर या जनरेटर रहेंगे,वे भी अपने-अपने घरों के लाइट बुझा देंगे. उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट के मॉक ड्रिल से जीएमसीएच को अलग रखा गया है. उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के 10 मिनट की अवधि के दौरान सड़क पर चल रहे चालक भी अपने वाहन के हेड लाइट बंद कर देंगे. डीएम ने लोगों से पैनिक न होने की अपील की है.

यह सिविल डिफेंस का एक्सरसाइज मात्र है

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह सिविल डिफेंस का एक्सरसाइज है. शहरी क्षेत्र के आम लोग इसे अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझें, हमारी कितनी तैयारी है, इसका पता चलेगा. उन्होंने बताया कि सायरन बजाने के लिए पुलिस वाहन और अग्निशमन विभाग के दमकलों को शहरी क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं घनी आबादी वाले जगह पर तैनात किया जा रहा है. मॉक ड्रिल की अवधि में फिलहाल इन्हीं वाहनों से सायरन बजाया जायेगा.

आम लोगों को जागरूक करना मुख्य मकसद

डीएम ने बताया कि आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए मॉक ड्रिल के आयोजन का उद्देश्य आम लोगों को जागरूक करना है. आगे के दिनों में अन्य तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल एक्सरसाइज किया जाएगा. पूछे गये सवाल पर डीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल का एक्सरसाइज किस वजह से किया जा रहा है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. राज्य सरकार के आदेश पर यह एक्सरसाइज किया जा रहा है. इसके बाद आकस्मिक स्थिति से निपटने को लेकर जिले के सभी अनुमंडल एवं ग्रामीण स्तर पर भी ऐसे मॉक ड्रिल किये जायेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सात मई को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है. इसके तहत बिहार के पांच जिलों में बुधवार सात मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जायेगी. इनमें पूर्णिया भी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन