बाइक सवार बदमाश महिला का चेन छीनकर हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया

विज्ञापन

पूर्णिया. बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया. घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के काली स्थान यादव टोली रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान के सामने हुई. पीड़ित महिला यादव टोली निवासी विजय यादव की पत्नी पिंकी देवी बताई गयी है. घटना के संबंध में महिला के द्वारा मधुबनी थाना में आवेदन दिया गया है. पीड़ित महिला के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को घर के पास छोड़कर सब्जी लेने बाजार चला गया था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी पत्नी के सामने से गुजर कर आगे बढ़ गया. फिर पीछे से वापस लौटकर उसकी पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर तेजी से मधुबनी बाजार की ओर भाग गया. उन्होंने बताया कि छीना गया सोने की चेन करीब ढाई भरी का था. घटना का दृश्य पास के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी मुहैया करा दिया गया है. पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन