सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अन्य दो घायल

दुर्घटना शनिवार को 3:30 बजे की है
भवानीपुर. बलिया थाना क्षेत्र के असकतिया मंदिर टोला में बाइक और चार चक्का वाहन के आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को बलिया थाना के डायल-112 से भवानीपुर अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना शनिवार को 3:30 बजे की है. मृतक मिथिलेश मंडल सुखसेना निवासी राजेंद्र मंडल का पुत्र था. बताया जाता है कि मिथिलेश मंडल अपने सालों धर्मेंद्र मंडल और विपिन मंडल के साथ बरनेश्वर स्थान जा रहे थे. असकतिया चौक के समीप तेज गति से आ रहे चार चक्का वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. ठोकर इतनी तेज लगी की घटनास्थल पर ही मिथिलेश मंडल की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल भेजा. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार मिर्गेश ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया. उन्होंने बताया दोनों घायल व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर है. फोटो. 8 पूर्णिया 21- घटनास्थल पर लोगों की भीड़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




