PURNIA बेलौरी चौक पर ट्रैक्टर से टकरायी बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
PURNIA बेलौरी चौक पर ट्रैक्टर से टकरायी बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी चौक पर बीती देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व से राजकुमार चौधरी की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी चौक पर बीती देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.इस हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय आफताब आलम पिता सोहेब आलम, निवासी माधोपार वार्ड संख्या 26 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गए.ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर पर पुराना ईंट-चौकी, टोकरी, बाल्टी सहित घर का सामान लोड था. ट्रैक्टर पंचर होने के कारण सड़क पर ही खड़ा था, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उसमें टक्कर मार दी. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन